देहरादून :: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे के उद्घाटन पर बताया कि लगभग 12000 करोड रुपए की लागत से 213 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया गया है। आज उत्तराखंड के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ऐसी सौगात दी जा रही है जो उत्तराखंड के विकास को और गतिशीलता देने वाली है। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में दिल्ली देहरादून कॉरिडोर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया है। ये आर्थिक विकास के साथ-साथ रोजगार निर्मित करने वाला और पर्यटन को गतिशीलता देने वाला प्रकल्प होगा। इस एक्सप्रेस वे के बनने से देहरादून,हरिद्वार, ऋषिकेश सहित उत्तराखंड के लिए एक आर्थिक सामाजिक और औद्योगिक विकास के लिए नए द्वार खोलेगा।

नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस हाईवे से शुरू होकर अक्षरधाम से शास्त्री पार्क, खजूरी खास, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर से देहरादून तक आता है अभी दिल्ली से देहरादून जाने के लिए 22 किलोमीटर डिस्टेंस भी कम होने वाला है। सहारनपुर बाईपास से हरिद्वार तक 51 किलोमीटर 6- लेन रोड का जून में उद्घाटन होगा। गणेशपुर से देहरादून के बीच 12 किलोमीटर का एलिवेटेड कॉरिडोर जिसे वाइल्डलाइफ के लिए विशेष रूप से प्रोटेक्ट किया है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंच पर बोलते हुए आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है। अभी तक उत्तराखंड को 1 लाख 30 हज़ार करोड़ के प्रोजेक्ट दिये गये। करीब 25 हज़ार करोड़ की लागत के 2461 किलोमीटर के कार्य पूरे किये गये। 35 हज़ार करोड़ के प्रोजेक्ट अभी उत्तराखंड में चल रहे हैं और लगभग 80 हज़ार करोड़ के प्रोजेक्ट अभी उत्तराखंड में आने वाले हैं। 1650 करोड़ के लागत से पोता साहब से देहरादून होकर बल्लूपुर तक फोरलेन मार्ग मई 2026 में शुरू हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के बीच अच्छी कनेक्टिविटी हो जाएगी। 1600 करोड रुपए की लागत से हरिद्वार में फोरलेन बाईपास फेस-1 अक्टूबर 2026 तक पूरा हो जायेगा। इससे दिल्ली से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने में यात्रियों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

1100 करोड रुपए की लागत से ऋषिकेश बाईपास को मार्च में अनुमति दी गयी है। इसका काम अगस्त तक शुरू क्रॉ दिया जायेगा। 1050 करोड़ की लागत से 21 किलोमीटर लंबा रुद्रपुर में फोरलेन बाईपास अक्टूबर 2026 तक पूरा हो जायेगा। 936 करोड़ की लागत से 15 किलोमीटर लंबा काशीपुर से फोरलेन बाईपास दिसंबर 2026 तक पूरा होगा। 716 करोड़ की लागत से देहरादून से झाजरा होकर आशारूढ़ि तक फोरलेन एलिवेटेड रॉड का निर्माण किया जा रहा है। 745 करोड़ की लागत से 20 किलोमीटर लंबा जोलीग्रांट से ऋषिकेश तक फोरलेन मार्ग भी अप्रैल 2028 तक पूरा होगा।
630 करोड़ की लागत से 7 किलोमीटर लंबा जोशीमठ से मलारी तक टू लेन दिसंबर 2026 में पूरा होगा। 1700 करोड़ रुपये की लागत से देहरादून से फोर लेन बाईपास शुरू होगा। नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले समय में जो प्रोजेक्ट इस राज्य में शुरू होने वाले हैं उससे राज्य की तस्वीर बदलने वाली है।
