मुरादाबाद ::
बंगाल की पहचान पर छिड़ा सियासी संग्राम,इंडियन मुस्लिम लीग का योगी और मोदी को लेकर विवादित बयान, कौसर हयात खान, CM योगी को लेकर बोले- ‘यह मुख्यमंत्री की नहीं, सड़क छाप की मानसिकता’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बंगाल चुनाव को लेकर किए गए एक हालिया ट्वीट ने सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में बंगाल की अस्मिता का जिक्र करते हुए कहा था कि “बंगाल की पहचान काबा से नहीं, बल्कि माँ कालीबाड़ी से है।” इस बयान पर पलटवार करते हुए मुस्लिम लीग के नेता कौसर हयात खान ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री के शब्दों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे ‘अमर्यादित’ करार दिया।
कौसर हयात खान ने कहा, “योगी आदित्यनाथ की मानसिकता कितनी गंदी है, यह उनके बयान से साफ झलकता है। यह किसी चीफ मिनिस्टर की भाषा नहीं हो सकती, बल्कि किसी बवाली और सड़क छाप इंसान की मानसिकता हो सकती है।” उन्होंने आगे कहा कि बंगाल की पहचान तब से पूरी दुनिया में कायम है, जब योगी और मोदी पैदा भी नहीं हुए थे। बंगाल का अपना एक गौरवशाली साहित्य है और वहां रवींद्रनाथ टैगोर जैसी महान विभूतियां पैदा हुई हैं। कौसर हयात खान ने आरोप लगाया कि जब से ये लोग सत्ता में आए हैं, न केवल बंगाल बल्कि पूरे भारत का नाम दुनिया में डुबोने का काम कर रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से बीजेपी समर्थक हिंदुओं से अपील करते हुए कहा, “देश को बचा लो और मोदी-योगी का बॉयकॉट करो, वरना ये लोग देश को पूरी तरह डुबो देंगे।
