मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र से रितेश गुप्ता का जन्मदिन इस बार खासा चर्चा में रहा। शहर के गांधी नगर स्थित विधायक कार्यालय पर उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे और पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया।
जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों ने विधायक को अलग-अलग प्रकार के उपहार भेंट किए। इसी दौरान कुछ समर्थकों ने उन्हें एक तलवार भी भेंट की। कार्यकर्ताओं के आग्रह पर विधायक रितेश गुप्ता ने उसी तलवार से जन्मदिन का केक काटकर कार्यक्रम को और भी चर्चा का विषय बना दिया। जैसे ही विधायक ने तलवार से केक काटा, वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियों और नारों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने “हैप्पी बर्थडे विधायक जी” और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कई कार्यकर्ता नाचते-झूमते भी नजर आए। जन्मदिन की खुशी में कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी भी की गई, जिससे पूरे इलाके में जश्न का माहौल बन गया।
मुरादाबाद :: भाजपा पार्टी के नगर
विधायक रितेश गुप्ता ने इस मौके पर सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।
गांधी नगर स्थित विधायक कार्यालय पर आयोजित इस जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, जोश और जश्न का माहौल देखने को मिला, जिससे यह जन्मदिन समारोह शहर में चर्चा का विषय बन गया।
