मुरादाबाद :: अवैध निर्माणों को लेकर एक बार फिर विभागीय कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला कांठ रोड स्थित हरथला मस्जिद के सामने, मुस्कान नर्सिंग वाली रोड पर लेफ्ट कॉर्नर का है, जहां एक भवन को लेकर गंभीर अनियमितताओं की चर्चा है। फिलहाल अब कमर्शियल उपयोग में लाया जा रहा है। और यहां एक कम्पनी का शोरूम खोले जाने की तैयारी चल रही है।
सूत्रों का कहना है कि इस पूरे मामले की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को है, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यही नहीं, मामला विभाग के मुखिया अनुभव सिंह यादव के संज्ञान में होने के बाद भी अनदेखी जारी रहने से कई सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विभाग के जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानकर, अनजान बनेंगे तो अवैध निर्माणों को बढ़ावा मिल रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह एक मिसाल बन जाएगी और अन्य लोग भी इसी तरह नियमों की अनदेखी कर कमर्शियल निर्माण शुरू कर देंगे।
जिम्मेदारों ने किया मोन धारण
विभागीय अधिकारियों को मामले की जानकारी है लेकिन उसके बाद भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। यदि ऐसा ही रहा तो इतना तय है कि ये मामला भी एक नज़ीर बन जाएगा। जो फिलहाल शहर में अवैध निर्माण और विभागीय लापरवाही को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।
विभागीय कार्यवाही के नाम पर सिर्फ लीपापोती
मुरादाबाद में अवैध निर्माण के मामलों में विभागीय कार्रवाई महज नोटिस जारी करने तक सिमटती नजर आ रही है। शिकायतों के बाद अधिकारी केवल नोटिस देकर औपचारिकता निभा लेते हैं, जबकि मौके पर निर्माण कार्य बिना रोक-टोक जारी रहता है। इससे अवैध निर्माण करने वालों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। नियमों के उल्लंघन के बावजूद सख्त कार्रवाई न होना विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है और मिलीभगत की आशंका को भी बल देता है।
