भाजपा महानगर मंत्री बनने पर अभिषेक चौबे का भव्य स्वागत, गुरप्रीत सिंह दुआ का भी सम्मान

मुरादाबाद :: भारतीय जनता पार्टी, मुरादाबाद महानगर में जिला मंत्री बनने पर अभिषेक चौबे एवं गुरप्रीत सिंह दुआ को महानगर संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच बनाए जाने पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला मंत्री अभिषेक चौबे ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अभिषेक चौबे ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी पार्टी के द्वारा सौंपी गई है, उसे वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और राष्ट्रप्रथम की भावना के साथ निभाएंगे। उन्होंने अपने युवा मोर्चा अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और विश्वास जताया कि युवा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


वहीं गुरप्रीत सिंह दुआ ने कहा कि स्वदेशी विचारधारा देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने युवाओं को स्वदेशी से जोड़ने और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक वर्गों और संगठनों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। प्रतीक स्वरूप तलवार भेंट की गई, वहीं वाल्मीकि समाज के युवाओं ने भगवान वाल्मीकि का चित्र भेंट कर सम्मान प्रकट किया। विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और पटका पहनाकर अतिथियों का भव्य स्वागत किया।


इस आयोजन का संचालन भाजपा युवा मोर्चा, मुरादाबाद महानगर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अभिषेक राठौर, अभिषेक ठाकुर, अजय तोमर, गौरव द्रविड़, सिद्धांत भारती, उदित शर्मा, हिमांशु श्रीवास्तव, विजेंद्र ठाकुर, सुवंश अग्रवाल, कार्तिक शर्मा, अभिषेक मिश्रा, अंकित वर्मा, शिवा प्रजापति, सुमित कुमार, कपिल ठाकुर, विनोद रावत, तुषार रस्तोगी, रोहित सैनी, हिमांशु कालरा, नवनीत गुप्ता, अर्चित गुप्ता, राहुल रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *