अंकित चौहान, संवाददाता
मुरादाबाद :: आईपीएल की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम खून से लिखे पत्र ने शहर में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पत्र में मुख्यमंत्री से आईपीएल सट्टेबाजों पर कार्यवाही की मांग की गई है। वायरल हुए इस पत्र ने शहर में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल इस पत्र में कहा गया है कि *माननीय मुख्यमंत्री जी एमसीएक्स व ऑनलाइन गेम्स सट्टा किंग्स के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए और इनकी संपत्ति जांच होनी चाहिए* जानकारी के मुताबिक हिंदू समाज पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियांशु जोशी ने शहर में पुलिस पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने एमसीएक्स व क्रिकेट आईपीएल तथा ऑनलाइन गेम्स में सट्टा बंद करने की मांग की है।

प्रियांशु जोशी ने कहा कि यह हमारी लड़ाई सिर्फ आईपीएल तक सीमित नहीं है, बल्कि जब तक इन सट्टेबाजों को उत्तर प्रदेश से खत्म नहीं करेंगे तब तक हम शांत बैठने वाले नहीं है…आरोप लगाया कि हमारी युवा पीढ़ी हिंदुस्तान का भविष्य है और इन सट्टेबाजों के हाथों युवा पीढ़ी को बर्बाद होने नहीं देंगे।

मुख्यमंत्री ने खून से लिखकर पत्र जारी कर मांग की है कि सट्टेबाजों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए और सट्टा पूरी तरह से बंद होना चाहिए, अन्यथा हिंदू समाज पार्टी युवा मोर्चा एक बड़ा आंदोलन करने पर बाध्य होगी…हिंदू समाज पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री से गुहार लगाई गई है की जिस तरह से उन्होंने अपराधियों का उत्तर प्रदेश से सफाया किया है वैसे ही इन सट्टेबाजों की भी सफाई होनी चाहिए।
