मुरादाबाद ::
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के सिविल लाइंस थाना इलाके के चक्कर की मिलक में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।जहां महज 24,000 रुपये के लेन-देने और मकान की रजिस्ट्री को लेकर हुए विवाद में एक दंपति की उनके ही परिचितों ने चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीआईजी, एसएसपी, एसपी सिटी और थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल ने घटनास्थल का मुआयना किया है, पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य संकलित किए हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक दंपति और आरोपी एक-दूसरे को पूर्व से जानते थे, यहाँ के रहने वाले राजा ने फईम से एक कमरे का मकान खरीदा था, विवाद की मुख्य वजह एक कमरे के मकान की रजिस्ट्री और उसमें बकाया 24,000 रुपये का भुगतान है,इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने पति-पत्नी राजा और फरहा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है, जिसके बाद दोनो की मौत हो गई है।

इस पूरे मामले को लेकर एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया राजा का मकान की रजिस्ट्री को लेकर फईम से।विवाद चल रहा था इसी विवाद के चलते फईम ,आरिफ सहित 6 लोगों ने पति पत्नी राजा और फरहा की चाकुओं से वॉर करके हत्या कर दी, मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया है, फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य संकलन किया है, फईम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है,परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
