मुरादाबाद के सटोरियों ने बदला ठिकाना, अयोध्या, नैनीताल और गोवा से ऑपरेट हो रहा IPL का सट्टा

मुरादाबाद :: पिछले साल पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद आईपीएल सट्टेबाजों ने अपना ठिकाना बदल लिया है। अब शहर में सक्रिय रहने के बजाय कई सटोरियों ने अयोध्या, नैनीताल और गोवा को अपना नया बेस बना लिया है। वहीं से फोन और नेटवर्क के जरिए मुरादाबाद समेत अन्य शहरों में सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस पूरे नेटवर्क की कमान इस समय एक ऐसे कारोबारी के हाथ में है। जो कि मुरादाबाद के कांठ रोड का रहने वाला है। उसके इशारे पर काम करने वाले लोग स्थानीय स्तर पर सट्टा संचालित कर रहे हैं। साथ ही रेती मोहल्ले समेत कई मोहल्लों के कई सटोरिये अब पूरी तरह इस अवैध धंधे में सक्रिय हो चुके है। जो कि पिछले काफी समय से इस काले कारोबार को अंजाम दे रहे है।

पिछले सीजन में पुलिस ने एक बड़े सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था। करीब 20 रईसजादों के इस ग्रुप पर कार्रवाई हुई थी, जो पिछले एक दशक से शहर में आईपीएल सट्टा चला रहे थे। मामला तब सामने आया जब एक व्यक्ति ने सट्टे में लगभग 60 लाख रुपये गंवा दिए और भुगतान के दबाव में पुलिस की मदद ली। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर कई सटोरियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इस कार्रवाई का नेतृत्व एसएसपी सतपाल अंतिल ने किया था, जिन्होंने सियासी दबाव को नजरअंदाज करते हुए कड़ी कार्रवाई की। इसी वजह से सट्टेबाजों में अब भी डर का माहौल है और वे शहर से बाहर रहकर अपना नेटवर्क चला रहे हैं।

11 अप्रैल 2025 को सिविल लाइंस क्षेत्र में पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के पास एक फ्लैट पर छापा मारकर पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया था, जो आईपीएल सट्टे में शामिल थे। बाद में जांच के दौरान कई और नाम सामने आए, जिससे इस नेटवर्क की जड़ें और गहरी होने की पुष्टि हुई। फिलहाल, आईपीएल सीजन के दौरान मुरादाबाद का यह सट्टा नेटवर्क फिर सक्रिय है, लेकिन इस बार इसका संचालन शहर से बाहर बैठकर किया जा रहा है, जिससे पुलिस के लिए इसे पकड़ना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

सूत्र :: गोटे जैसा व्यवसाय करने वाला युवक भी जमकर क्रिकेट के सट्टे में हाथ आजमा रहा है। वही कुछ ही सालों मैं करोड़पति बने सट्टेबाजों ने रामगंगा विहार क्षेत्र मैं अपनी कोठिया खड़ी कर डाली। वही सट्टे से हुई काली कमाई को सट्टेबाज जमीनों में भी लगा रहे है।

सट्टेबाजी का शिकार हो रहे युवा धन गवाकर अपनी जान दे रहे हैं ऐसे में सरकार ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए नजीर पेश कर रही है। अब देखना होगा मुरादाबाद की पुलिस ने जिस तरह से कार्यवाही करके एक नजीर पेश की थी क्या इस बार भी पुलिस सट्टेबाजों पर कमर तोड़ प्रहार करेगी। फिलहाल एसएसपी सतपाल अंतिल पहले से ही ऐसे मामलों में गंभीर रहे हैं और आगे भी कुछ ऐसी ही जनता को उम्मीद है। संशोधित खबर :: त्रुटि पूर्ण कर ली गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *