मुरादाबाद :: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। किसरौल स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता Aslam Khurshid ने पंडित नेहरू के त्याग, बलिदान और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। असलम खुर्शीद ने कहा कि वर्ष 1929 में पहली बार तिरंगा फहराकर आजादी की मांग करने वाले पंडित नेहरू ने लंदन से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद देश की स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि नेहरू का संघर्ष, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान आज भी राजनीति के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि अपनी चल-अचल संपत्ति देश को दान करने वाले नेता के खिलाफ चरित्र हनन की राजनीति करना संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अनूप दुबे, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष भयंकर सिंह बौद्ध, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन अफजल साबरी, राजेंद्र वाल्मीकि, मोहतशीम मुख्तयार, शहजाद खान, तस्लीम सिद्दीकी, अकरम अंसारी, मुकर्रम तथा पार्षद जुनैद सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन देहात विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष अरमान खुर्शीद एडवोकेट ने किया।
