मुरादाबाद :: महानगर की प्रथम महिला महापौर रहीं स्व. वीना अग्रवाल की पुण्यतिथि कम्पनी बाग स्थित वीना अग्रवाल पार्क में मनाई गई। नगर निगम के अधिकारियों और महापौर की मौजूदगी में शहर के गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्क में सभा का आयोजन किया जाता है, जहाँ उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। स्वर्गीय वीना अग्रवाल शहर की एक बेहद लोकप्रिय जननेत्री थीं। मुरादाबाद के वर्तमान मेयर विनोद अग्रवाल अक्सर विशेष मौकों पर उनकी प्रतिमा पर नमन कर उनके अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराते हैं।
पूर्व महापौर वीना अग्रवाल की दसवीं पुण्य तिथि पर उनको श्रद्धांजलि दी गई। कंपनी बाग स्थित उनकी मूर्ति पर श्रद्धांजलि देने के लिए महापौर विनोद अग्रवाल के परिजन व पार्षद और नगर निगम के अधिकारी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वीना अग्रवाल का सपना कंपनी बाग का सुंदरीकरण कराना था। उन्हीं के प्रयास से एक करोड़ रुपए से निर्मित कंपनी बाग का पार्क जीवंत हो उठा है।
25 मई 2016 को उनके निधन के बाद कंपनी बाग में महापौर विनोद अग्रवाल ने निजी स्तर पर उनकी मूर्ति स्थापित कराई। मंगलवार को श्रद्धांजलि देने उनके पुत्र अंकुर अग्रवाल,उनकी पुत्रवधु एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, नगर निगम से अपर नगर आयुक्त अजीत सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल के प्रतिनिधि सुदेश शुक्ला, शेखर शर्मा,गौरव श्रीवास्तव ने भी वीना अग्रवाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।

