विश्व जागृति मिशन ने किया मीठे शरबत का वितरण

मुरादाबाद। पुरुषोत्तम मास की शुक्ल पक्ष की पावन पद्मिनी एकादशी के शुभ अवसर पर विश्व जागृति मिशन मुरादाबाद मंडल के तत्वावधान में कंठ रोड स्थित पुष्पांजलि कार्यालय पर श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मीठे शरबत का वितरण किया गया। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।


कार्यक्रम का आयोजन शोभा अग्रवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने सेवा कार्य में उत्साहपूर्वक सहयोग किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को मीठा शरबत वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाने के साथ-साथ धर्म एवं सेवा का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में विनोद भटनागर, रणवीर जी, हरिशंकर जी, गंगाराम जी, अक्षय रस्तोगी, विवेक शर्मा, आर. गंगवार, आर.एस. वर्मा, रमेश अरोड़ा, आर.सी. तिवारी, मीरा अग्रवाल, बिदुला गुप्ता, सत्य, पूनम साहनी, सुनीता मंगल, जूली, शिल्पी गुप्ता, मंजू भटनागर, सरोज गुप्ता, आशा चंद्र एवं निर्मल अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सेवा कार्य को सफल बनाया।


आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि कल बृहस्पतिवार को द्वादशी के शुभ अवसर पर मीठे शरबत के साथ कढ़ी-चावल का वितरण प्रसाद स्वरूप किया जाएगा। नगरवासियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *