उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद महानगर के लाइनपार मण्डी समिति क्षेत्र स्थित सरगम मेडिकल चौराहे पर भाजपा विधायक रितेश कुमार गुप्ता का जन्मदिन उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर विधायक के जन्मदिन की खुशियां मनाईं और आसपास की मार्केट में दुकानदारों तथा राहगीरों को मिठाई बांटकर शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विधायक रितेश कुमार गुप्ता युवा दिलों की धड़कन हैं और शहर के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। अपने अलग अंदाज और कार्यशैली के कारण वह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनका सरल स्वभाव और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर शहर के विकास और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया तथा विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विधायक रितेश कुमार गुप्ता को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर भाजपा महानगर मंत्री एडवोकेट सर्वेश कुमार पटेल, मण्डल अध्यक्ष मिथुन शर्मा, महामंत्री विमल शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर और विशनपाल ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इसके अलावा संतोष पंडित, हिन्दू समाज पार्टी के महानगर अध्यक्ष अजय ठाकुर, मोनू, विक्की चौधरी, छत्रपाल सैनी, राकेश गुप्ता, चंद्रपाल ठाकुर, वरुण शर्मा, राजू सारंग, विजय सैनी, जयप्रकाश चौधरी, पिंकू तिलकधारी, रिंकू सैनी, रामचंद्र, निखिल ठाकुर, महेश कश्यप, निखिल कश्यप, अमन, धर्मेंद्र, गौरव शर्मा, फरहा अंसारी, मोहित शर्मा, अंकित, बंटी, रणजीत ठाकुर, राजकुमार, संजीत, तुषार, मेहुल, फराज, विवेक, यादराम, मन्नू और गणेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।
