वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मुस्तकीम को पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोकसभा आयोजित

मुरादाबाद के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मुस्तकीम के निधन पर शनिवार को शहर के पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर मुरादाबाद जर्नलिस्ट क्लब (रजि.) की ओर से सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में मौजूद पत्रकारों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

वरिष्ठ

पत्रकार डॉ. मुस्तकीम के निधन की खबर सामने आने के बाद पूरे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वे काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

शोकसभा के दौरान वक्ताओं ने डॉ. मुस्तकीम के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे एक निष्पक्ष, ईमानदार और जनहित के लिए समर्पित पत्रकार थे। उन्होंने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में हमेशा सच्चाई और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी। उनके सरल स्वभाव, विनम्रता और कार्य के प्रति समर्पण ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान दिलाई। वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कर पाना आसान नहीं होगा।

इस अवसर पर मुरादाबाद जर्नलिस्ट क्लब (रजि.) के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, महासचिव आकाश शर्मा और कोषाध्यक्ष कमलदीप सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में वरिष्ठ पत्रकार बीपी उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह, गोविंद पाल, शारिक सिद्दीकी, अंकित चौहान, आशु खान, शाहरुख हुसैन और जुबेर सहित शहर के अनेक पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने डॉ. मुस्तकीम के साथ बिताए अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *