अंकित चौहान, संवाददाता
26 दिसंबर 2019 के बाद अब हुई घोषणा
11 नये चेहरों को मिली कार्यकारिणी में जगह,,, 3 का हुआ प्रमोशन,,, 4 को फिर मिला पुराना दायित्व
मुरादाबाद :: भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर को लंबे इंतजार के बाद नई कार्यकारिणी लगभग 6 साल बाद मिल ही गई। संगठन की 21 सदस्यों की नई कार्यकारिणी में महानगर अध्यक्ष को छोड़कर 11 नये चेहरों को मौका मिला है तो वहीं 3 की पदोन्नति हुई है साथ ही 4 पदाधिकारियों को कार्यकारिणी में फिर से मौका मिला है। संगठन में नई कार्यकारिणी को लेकर चल रही खींचतान के बाद 16 मार्च 2026 को नई कार्यकारिणी की घोषणा हो गई। हालांकि बहुत से कार्यकर्ताओं को इस बार संगठन में जगह भी नहीं मिल पाई।

इस बार नई कार्यकारिणी में नवदीप टंडन,अशोक सैनी, हेमराज सैनी,गेत्रपल सिंह, मंगलसेन राजपूत, कपिल देव जाटव को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। विशाल त्यागी,शम्मी भटनागर,अमित शर्मा को महानगर महामंत्री बनाया गया है। सुनीता शर्मा,वनिता मल्होत्रा,सिमरन कौर जाटव,अभिषेक चौबे,विजयलक्ष्मी पंडित, दीपक चौधरी दीक्षांत चौधरी,मनीष गुर्जर को महानगर मंत्री बनाया गया है। दीपक बाबु गुप्ता को फिर से कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के सामने थीं कई चुनौतियां
भाजपा मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के सामने बहुत सी चुनौतियां थीं, अपने खास को कार्यकारिणी में जगह दिलाने के लिये जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी पूरी ताकत लगाई थी लेकिन उसके बाद भी गिरीश भंडूला जिसे चाहते थे उसी को अपनी कार्यकारिणी में शामिल करने में कामयाब रहे हालांकि इस दौरान सामंजस्य बनाने के लिए अन्य लोगों को भी नई कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
