यूपी एटीएस ने मुरादाबाद से गिरफ़्तार किया ISIS से जुड़ा बीडीएस छात्र

लखनऊ :: मुरादाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। यूपी एटीएस ने कार्रवाई करते हुए एक छात्र को आतंकी संगठन ISIS के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार छात्र की पहचान हारिश अली के रूप में हुई है, जो बीडीएस द्वितीय वर्ष का छात्र बताया जा रहा है।
जांच एजेंसियों के अनुसार हारिश अली मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला है और पिछले कुछ समय से संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था। एटीएस की जांच में सामने आया है कि वह सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर आतंकी संगठन के प्रचार-प्रसार में लगा हुआ था। इसके अलावा वह लोगों को आत्मघाती हमलों के लिए उकसाने और कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने का काम भी कर रहा था।
बताया जा रहा है कि हारिश अली सीधे तौर पर ISIS के हैंडलर्स के संपर्क में था और उनके निर्देशों पर काम कर रहा था। वह खासतौर पर मुस्लिम युवकों का ब्रेनवॉश कर उन्हें आतंकी संगठन से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा था।

यूपी एटीएस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे मुरादाबाद से गिरफ्तार किया। फिलहाल एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हारिश अली से गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही हैं। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और वह कब से इस गतिविधि में सक्रिय था। एटीएस की इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से जांच में जुट गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *