मुरादाबाद :: उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र में उसे वक्त हड़कंप मच गया था ,जब एक खेत में गोवंश के अवशेष पड़े होने की सूचना पुलिस विभाग को मिली थी, भगतपुर थाना इलाके के उदमा वाला निवासी विक्रम सिंह ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की, पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू की, घटना के अनावरण के लिए दो टीमों का गठन किया गया, पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, साथ ही सर्विलेंस के जरिए पुलिस को गौ तस्करों का मूवमेंट होने की जानकारी मिली ,पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान पुलिस ने बाइक पर जा रहे दो संदिग्ध लोगों को रोकने की कोशिश की , बाइक पर सवार युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए , पुलिस की गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाशों की पहचान आसिफ और आरिफ निवासी रेकानगला थाना टांडा जिला रामपुर के रूप में हुई, पुलिस गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों ने गौ हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया ,पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है तो वहीं पुलिस ने दोनों को गौ तस्करों की निशानदेही पर दो अवैध तमंचे जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और गौकशी करने के उपकरण बरामद किए हैं।
कुँवर आकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुरादाबाद।
