मुरादाबाद :: उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पंचायत भवन परिसर में आयोजित 8 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद विधायक ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल्स का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता के सर्वांगीण विकास और कल्याण के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। बीते नौ वर्षों में सरकार ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिससे प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और निवेश का माहौल बेहतर बना है।

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश आज दंगामुक्त और भयमुक्त राज्य के रूप में उभरा है, जहां देश-विदेश के निवेशक आकर्षित हो रहे हैं। साथ ही रोजगार के अवसरों में वृद्धि और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
प्रदर्शनी में सरकार की पिछले नौ वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी 26 मार्च तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी जी.वी. पाठक सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
