मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी, फार्मर रजिस्ट्री अभियान को मिली रफ्तार

मुरादाबाद :: किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी अनुज सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर चार मोबाइल वैन को विभिन्न विकासखंडों के लिए रवाना किया।

इन वैन के माध्यम से जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व, प्रक्रिया और लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा। वहीं जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ा जाए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ममता मालवीय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संगीता गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारीगण एवं उप कृषि निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी हर्षित चौहान सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


उप कृषि निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह मोबाइल वैन अभियान किसानों तक सीधे पहुंचकर उन्हें रजिस्ट्री की प्रक्रिया समझाने में सहायक होगा, जिससे अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *