मुरादाबाद :: मंडलीय उद्योग बंधु समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एमडीए सभागार में आयोजित की गई। बैठक का संचालन संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक में अवगत कराया गया कि 21 फरवरी 2026 को आयोजित बैठक की कार्यवाही सभी संबंधित विभागों को भेजी जा चुकी है, जिस पर कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। अतः उसे सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया।

चर्चा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 के किनारे स्थित औद्योगिक क्षेत्र में यातायात और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया गया। डियर पार्क के संचालन के संबंध में वन विभाग के प्रतिनिधि ने जानकारी दी कि इसके लिए सौर ऊर्जा आधारित योजना तैयार कर भेजी गई है, जिसे शीघ्र स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
ई-वेस्ट के निस्तारण को लेकर नगर निगम को निर्देश दिए गए कि डंपिंग यार्ड में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और कचरे के संग्रहण के समय रसीद जारी की जाए। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, साइनेज और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास प्राधिकरण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में सिविल सुविधाओं के विस्तार, सड़क निर्माण और औद्योगिक क्षेत्र के समुचित विकास को लेकर भी कई अहम निर्णय लिए गए। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्यमीगण और अन्य संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक विकास को गति देना और उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना
