मुरादाबाद :: राजकीय नर्सेस संघ जनपद शाखा मुरादाबाद का दिवार्षिक अधिवेशन नर्सेस मैस जिला चिकित्सालय मुरादाबाद में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन का संचालन संघ की जिला मंत्री प्रतिमा शर्मा ने किया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि अध्यक्ष उत्तर प्रदेश फार्मेली काउंसिल के अध्यक्ष संदीप बडोला उपस्थित रहें।
अधिवेशन में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट के मंडलीय सचिव हेमन्त चौधरी, चतुर्थ श्रेणी कर्म संघ के मण्डल अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा सहित जनपद की समस्त नर्सिंग ऑफिसर्स उपस्थित रहे।

अधिवेशन में जनवद स्तर की बिभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि संदीप बोला ने कहा कि विभाग में नर्सेस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मरीजों के इलाज में नर्सेस का महत्वपूर्ण रोल होता है एव चिकित्सक की अनुपस्थिति में नर्सेस ही मरीज की पूर्ण निष्ठा से देखभाल करती है उन्होने कहा कि जिले में किसी भी नर्सेस को आवश्यकता होने पर संगठन को उसकी मदद के लिए आगे आना चाहिए उन्होने कहा कि किसी भी नर्सेस का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
अधिवेशन के बाद चुनाव अधिकारी हेमन्त चौधरी, अप चुनाव अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा की देखरेख में राजकीय नर्सेस संघ की जनपद शाखा का दिवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ।

चुनाव में अध्यक्ष पूनम मैसी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनयना स्मार्ट,उपाध्यक्ष ज्योति,जिला मंत्री प्रतिमा शर्मा, संगठन मंत्री रेखा देवी,संयुक्त मंत्री फिरोज बी, कोषाध्यक्ष सीमा भारती, संप्रेक्षक मोनिका चौहान, उपमंत्री योजना को बनाया गया। इस दौरान चुनाव के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूनम मैसी एवं जिला मंली प्रतिमा शर्मा ने कहा कि जनपद में किसी भी नर्सिंग ऑफिसर्स का उत्पीड़न संघ बर्दाश्त नहीं करेगा।
