आस्था और संस्कृति का संगम: हनुमान जयंती पर नगर निगम की बड़ी पहल

लखनऊ ब्यूरो ::

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर निगम द्वारा विकसित की गई हनुमान वाटिका में भव्य सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने की पहल से भी जुड़ा नजर आया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति का माहौल बना दिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल, महापौर विनोद अग्रवाल, स्थानीय विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी अतिथियों का नगर निगम की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।


नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि लगभग 18 महीने पहले शहर के सुंदरीकरण और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अभियान शुरू किया गया था। इसी क्रम में हनुमान वाटिका का निर्माण कराया गया, जिसमें भगवान हनुमान के विभिन्न स्वरूपों की आकर्षक झलक प्रस्तुत की गई है। इस कार्य की सराहना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी की गई है।


तो वहीं महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम ने यह घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप हर वर्ष हनुमान जयंती पर इसी तरह के भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस घोषणा का उपस्थित जनसमूह ने जोरदार स्वागत किया। तो वहीं कमिश्नर मुरादाबाद मुरादाबाद ने कहा कि संस्कृति को बढ़ावा देना और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम की ये पहल सराहनीय है। इसमें निगम के द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *