दिल्ली ब्यूरो ::
मुरादाबाद :: नगर निगम के नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने प्रेसवार्ता में बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में निगम ने टैक्स वसूली में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए करीब 160 करोड़ रुपये की वसूली की है। उन्होंने अगले वित्तीय वर्ष के लिए 200 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया है। साथ ही अभियान चलाकर भूमाफियाओं से लगभग 1227 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां मुक्त कराई गईं।

नगर आयुक्त ने कहा कि पारदर्शिता, सख्त कार्रवाई और बेहतर प्रबंधन के चलते यह सफलता मिली है, और आगे भी शहर के विकास व राजस्व बढ़ाने के प्रयास जारी रहेंगे। तो वहीं नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने मिलकर ‘ऑपरेशन जटायू’ नामक विशेष अभियान चलाकर शहर में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाना है।
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि इस अभियान के तहत शहर में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। नगर में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से लैस वाहन तैनात किए जाएंगे, जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा, शहर के विभिन्न स्थानों पर करीब 100 पैनिक बटन मशीनें लगाई जा रही हैं, जिससे आपात स्थिति में महिलाएं तुरंत सहायता प्राप्त कर सकेंगी। खासतौर पर गर्ल्स स्कूलों और कॉलेजों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नगर निगम ने पिछले वित्तीय वर्ष में राजस्व वसूली के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस दौरान करीब 160 करोड़ रुपए का टैक्स वसूला गया, जो एक नया रिकॉर्ड है। आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए 200 करोड़ रुपए वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसके साथ ही, नगर निगम ने भूमाफियाओं के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1227 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्तियों को मुक्त कराया है। यह अभियान प्रशासन की सख्ती और पारदर्शिता को दर्शाता है। ‘ऑपरेशन जटायू’ के माध्यम से प्रशासन का लक्ष्य न केवल सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना है, बल्कि नागरिकों में विश्वास भी बढ़ाना है।
