मुरादाबाद में भाजपा के स्थापना दिवस पर जुटे नेता और कार्यकर्ता, विकास के संकल्प को दोहराया

मुरादाबाद :: भारतीय जनता पार्टी जिला एवं महानगर इकाइयों के तत्वावधान में पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बुद्धि विहार स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें जिला व महानगर के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि भाजपा महापुरुषों के त्याग, तपस्या और कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों की बदौलत आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल का दिन भारत की प्रगति और विकसित भारत के संकल्प को दोहराने का अवसर है। कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों लोग पार्टी के सुशासन एजेंडे को देख रहे हैं, जो लगातार मिल रहे जनादेश में भी दिखाई देता है।

एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि भाजपा लोकसभा, विधानसभा, निकाय और पंचायत चुनावों में लगातार ऐतिहासिक जीत दर्ज कर रही है। वहीं एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर देशभर में कार्य कर रहा है।

जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने बताया कि भाजपा की स्थापना 1980 में भारतीय जनसंघ के नेताओं द्वारा की गई थी। उन्होंने कहा कि 1984 में केवल दो सीटें जीतने वाली पार्टी ने 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत हासिल कर देश की सत्ता में मजबूत उपस्थिति दर्ज की।


महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि केंद्र और राज्यों में भाजपा की सरकारें समाज सेवा और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर सुरक्षा, सुशासन और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल और महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन महानगर महामंत्री विशाल त्यागी ने किया। कार्यक्रम के उपरांत नवनियुक्त जिला, महानगर एवं नामित पार्षदों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।


इस अवसर पर हरिओम शर्मा, आकाश कुमार पाल, गिरीश भंडूला, मोहनलाल सैनी, जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, परमेश्वर लाल सैनी, राजेश चुन्नू, संतोष सिंह, वीर सिंह सैनी, सतपाल सिंह, हुकुम सिंह, अल्पना, रितेश गुप्ता, विशाल त्यागी, अमित शर्मा, शमी भटनागर, नवीन चौधरी, ओमपाल सैनी, आदित्य शांख्यधर, संजय ढाका, निमित जायसवाल, राजीव गुप्ता, अर्चित गुप्ता, आदेश चौधरी, कशिश चौहान, गजेंद्र चौधरी, यशवीर सिंह, अशोक प्रजापति सहित भाजपा के जिला, महानगर, मंडल, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *