मुरादाबाद :: फैक्ट्री मालिकों ने कर्मचारियों को निकाला, इंटरसीज ट्रेडर्स और एच आर डिजाइन के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन

लखनऊ :: नौकरी से निकाले गये कर्मचारियों ने जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर अनिश्चित काल के लिये धरना शुरू कर दिया।  धरना इंटरसीज ट्रेडर्स और एच आर डिजाइन, दिल्ली रोड के कर्मचारियों द्वारा न्याय की मांग को लेकर किया जा रहा है। धरने पर बैठे श्रमिकों का आरोप है कि वे वर्षों से इन प्रतिष्ठानों में कार्यरत थे, लेकिन बिना किसी ठोस कारण के अचानक उन्हें काम से बाहर कर दिया गया। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रबंधन से बातचीत और निवेदन करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर दिया गया।

श्रमिकों के अनुसार, नौकरी छूटने के बाद उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है, जिससे उनके परिवारों का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में उनके पास जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।
धरनारत कर्मचारियों ने प्रशासन, शासन और श्रम विभाग से हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

उनका कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।साथ ही श्रमिकों ने जनपद के अन्य मजदूरों, कर्मचारियों और आम जनता से अपील की है कि वे उनके समर्थन में आगे आएं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मांग करें। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित श्रमिकों को कब तक राहत मिल पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *