नगर निगम सदन में गरिमा तार-तार, शपथ ग्रहण में अनुशासन टूटा, पार्षदों की हरकतों से सदन शर्मसार

मुरादाबाद :: नगर निगम में आज खुलेआम सदन की गरिमा की धज्जियां उड़ाई गई। सदन में खुलेआम निगम के संविधान का मज़ाक बनाया गया, शुक्र था कि सदन में एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त रहे जिन्होंने हर गलती पर टोकते हुए उसे दुरुस्त कराया।

दरअसल मुरादाबाद नगर निगम में आज नॉमिनेट पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया। जिसमें नॉमिनेट हुए 10 पार्षदों को शपथ दिलाई गई। लेकिन इस शपथ समारोह को विपक्ष ने सदन की गरिमा के विपरीत बताया। विपक्ष के पार्षदों ने कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए कहा कि सदन की एक गरिमा होती है, जिसकी खुलेआम धज्जियां आज उड़ाई गई हैं। सदन में बैठे सैकड़ों लोगों के सामने निगम का संविधान आज मजाक बनकर रह गया।

कई पार्षद ऐसे थे जो सही से शपथ भी नहीं ले पाये तो वहीं टोकने पर एक दो पार्षदों ने मेयर को ही रोक दिया,,, जो कई लोगों को नागवार गुजरा,, भले ही हड़बड़ाहट में हुआ हो लेकिन जो संदेश था आज वो सदन से अच्छा नहीं गया।

नगर निगम के सदन को मिनी सदन कहा जाता है लेकिन उसके बाद भी उसकी गरिमा को तार-तार किया गया। दरअसल नगर निगम के 10 नामित पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय के हॉल में शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान सदन में जय श्री राम और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगे। सदन के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पार्षद अनुभव मेहरोत्रा ने साथियों संग वॉक आउट कर दिया।

नामित पार्षद विकल शपथ को सही पढ़ ही नहीं पाये तो वहीं कुलदीप विश्नोई ने शपथ के दौरान अपना नाम ही नहीं बोला, इस पर उन्हें दोबारा शपथ दिलाई गई। नामित पार्षद कमल गुलाटी ने शपथ लेने से पहले मंच से भाषण शुरू कर दिया। इस पर उन्हें रोका गया और पहले शपथ पढ़ने के लिए कहा गया। शपथ के बाद उन्होंने जय श्री राम और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। सदन में बैठे अन्य भाजपा पार्षद भी नारेबाजी करने लगे।

महापौर विनोद अग्रवाल और मंच पर मौजूद एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने पार्षदों को टोका उनकी गलती भी बताई। कहा कि यह पार्टी का कार्यक्रम नहीं है। इसलिए सबको सदन की गरिमा रखनी चाहिए। महापौर विनोद अग्रवाल ने भी पार्षदों को टोका। वहीं विपक्षी पार्षदों ने इस पर बिना कुछ बोले प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सदन से वाक आउट कर दिया।

शपथ लेने वाले पार्षदों में अमित सिंह मिंटू, अभिनव बंसल, विकल वाल्मीकि, हरीश प्रजापति, कुलदी विश्नोई, रवि सैनी, दीपक यादव, ज्योि बंसल, हेमा खत्री और कमल गुलाट शामिल रहे। सभी पार्षदों ने नगर के विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *