देश की पहली संविधान वाटिका में लाइट एंड साउंड शो का भव्य आयोजन, बाबा साहब को किया नमन

मुरादाबाद :: आधुनिक लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से बुद्धि विहार स्थित संविधान वाटिका में नागरिकों को संविधान में प्रदत्त मूल अधिकारों की सीख भी गई। भारतीय संविधान के निर्माण की पूरी प्रक्रिया को भी समझाया गया। संविधान वाटिका में बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान की पुस्तक पर प्रकाश डाला गया।

संविधान किस प्रकार देश के हर नागरिक को समान अधिकार देता है और लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है। यह भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में यह दिखाने का प्रयास हुआ कि संविधान केवल किताब नहीं, बल्कि नागरिकों का मार्गदर्शक भी है। जो समाज में समानता, न्याय, स्वतंत्रता आदि के अधिकारों को सुनिश्चित करता है। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि यह लाइट एंड साउंड शो अब प्रतिदिन 20 मिनट तक नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग संविधान के बारे में बेहतर ढंग से जानकारी ले सकें।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभनगर विधायक रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, एमएलसी डा. जयपाल सिंह, एमएलसी गोपाल अंजान, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शेफाली पूर्व सांसद वीर सिंह एडवोकेट, मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी अनुज सिंह, एसएसपी सतपाल अंतिल, नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल और प्रिया अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

मंडलायुक्त आंजनेय सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल शहर में जागरुकता और शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबासाहेब का “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। यदि युवा वर्ग इस विचार को अपने जीवन में अपनाता है, तो समाज में सकारात्मक बदलाव निश्चित रूप से आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल जयंती मनाना नहीं, बल्कि लोगों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे को बढ़ावा दें और एक मजबूत, समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने जिस संविधान की रचना की, वह देश के हर नागरिक को समान अधिकार और अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हमें केवल अपने अधिकारों की ही नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों की भी समझ होनी चाहिए और उन्हें ईमानदारी से निभाना चाहिए। उन्होंने बाबासाहेब को नमन करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा और आने वाली पीढ़ियां उनके विचारों से मार्गदर्शन प्राप्त करती रहेंगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा विधायक रितेश गुप्ता, रामवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली चौहान, एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान,पूर्व सांसद वीर सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, जिला अधिकारी अनुज सिंह, एसएसपी सतपाल अंतिल के साथ अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *