दिल्ली ब्यूरो ::
विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहे साथ ही दिल्ली की मुख्यमत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री अनपूर्णा,राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला अयोग विजया राहटकर उपस्थित रही। कार्यक्रम में देशभर से आई महिलाओं में मुरादाबाद शहर से सेव गर्ल ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल भी उपस्थित रही । इस कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके अधिकारों और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। 
सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि “पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्णय में नारी” की सोच आज साकार होती नजर आ रही है। कार्यक्रम में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनके आत्मविश्वास ने एक सकारात्मक संदेश दिया कि देश अब एक सशक्त और आत्मनिर्भर नारी शक्ति की ओर अग्रसर है।
इस अवसर पर प्रिया अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मेलन उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं को जो सम्मान, अवसर और सशक्त मंच मिला है, वह वास्तव में सराहनीय है।
उन्होंने आगे कहा कि आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और सरकार की योजनाएं उन्हें और अधिक मजबूत बना रही हैं। ऐसे आयोजन न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य भी करते हैं। यह सम्मेलन नारी शक्ति के सम्मान और उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिसने सभी उपस्थित लोगों को नई ऊर्जा और प्रेरणा से भर दिया।


