महिलाओं की 33% भागीदारी के समर्थन में सड़कों पर उतरी मातृशक्ति, निकाली रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महानगर मुरादाबाद की प्रबुद्ध महिलाओं द्वारा एक भव्य बाइक एवं स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। मातृशक्ति के उत्साह और नेतृत्व में आयोजित यह रैली नारी सम्मान, स्वाभिमान एवं अधिकारों के प्रति जनजागरण का सशक्त माध्यम बनी। रैली का शुभारम्भ भाजपा कार्यालय, मुरादाबाद महानगर से मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा गिरीश भंडूला एवं जिला प्रभारी भाजपा  मोहनलाल सैनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों से होती हुई जनजागरण का संदेश देती हुई सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के बिना विकसित भारत की परिकल्पना अधूरी है और महिलाओं को समान अवसर एवं सम्मान प्रदान करना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करना एक ऐतिहासिक कदम है, जो महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देगा।

 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गिरीश भंडूला, महानगर महामंत्री  विशाल त्यागी, शम्मी भटनागर, अमित शर्मा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की संयोजक अल्पना रितेश गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, विजयलक्ष्मी पंडित, वनिता मल्होत्रा, अभिषेक चौबे, अश्वनी शर्मा, अर्चित गुप्ता, सुनीता सैनी, शशि किरण, शीतल राजपूत, दीपा गुप्ता, रुचि चौधरी, साध्वी गीता प्रधान, रंजना शर्मा, इला सिंह, उदित शर्मा, अभिषेक राठौर, अभिषेक ठाकुर, गुड्डू सैनी, दीक्षांत चौधरी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने समस्त मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *