पैतृक संपत्ति विवाद में भाई की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां सगे भाई की हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवार के दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने मिलकर अपने ही सगे भाई की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी भाई, उसके बेटे समेत कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पैतृक संपत्ति के विवाद में सगे भाई की हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *