लघु उद्योग भारती की पहल: उद्यमियों की समस्याओं पर अधिकारियों से सीधा संवाद

मुरादाबाद :: देश और दुनिया में बदलते आर्थिक परिदृश्य, वैश्विक मंदी की आशंकाओं और प्रतिस्पर्धा के बढ़ते दबाव के बीच लघु उद्योगों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती, मुरादाबाद इकाई द्वारा बुधवार को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में महत्वपूर्ण “रूबरू” बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त निदेशक उद्योग अधिकारी योगेश कुमार एवं उप निदेशक/महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र दीपेंद्र कुमार के साथ उद्यमियों ने सीधे संवाद किया और विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विस्तार से रखा। साथ ही, सरकार द्वारा संचालित औद्योगिक योजनाओं की जानकारी उद्यमियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुरोध भी किया गया।


अधिकारियों ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में छोटे और मध्यम उद्योगों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने विभागीय नियमों, प्रक्रियाओं एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनके माध्यम से उद्यमी सब्सिडी एवं अन्य सुविधाओं का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकते हैं।


बैठक में यह भी जोर दिया गया कि बदलती आर्थिक चुनौतियों के बीच स्थानीय उद्योगों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना, सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेना और प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखना बेहद आवश्यक है।
बैठक में अंशुल अग्रवाल (उपाध्यक्ष, मेरठ संभाग) अतुल भूटानी (मंडल उपाध्यक्ष), रचित अग्रवाल (इकाई अध्यक्ष), अमित कपूर  (इकाई महासचिव), मयंक अग्रवाल,राजीव गोयल, नीरज रस्तोगी, रुचिर अग्रवाल, अमित चौधरी, सचिन कपूर, राजेश लोहिया,संजय मेहरोत्रा, अजीत अग्रवाल, हिमांशु मेहरा, सुबोध शारदा, परिमल अग्रवाल, विकास गुप्ता, अक्षत सिंघल, अपूर्व अग्रवाल, साकेत मंजिल, मोहित अग्रवाल, रोहन गुलाटी, दीपांशु गुप्ता, साकेत टंडन, सात्विक अग्रवाल सहित सदस्य उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योगों और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करना तथा क्षेत्रीय उद्यमियों को नई संभावनाओं और सरकारी सहयोग से जोड़ना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *