मुरादाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने सड़क पर उतर क्षेत्रों में किया निरीक्षण

मुरादाबाद :: विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने आज सड़क पर उतरकर क्षेत्रों में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों और भूमि उपयोग की स्थिति का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने पाया कि कुछ स्थानों पर अवैध रूप से औद्योगिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस पर उन्होंने जोन प्रभारी और सब-जोन प्रभारी को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए और संबंधित प्रकरणों में विधिक कार्यवाही की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए।

निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कार्य भी होते पाए गए। इस संबंध में अधिकारियों ने उपाध्यक्ष को बताया कि इन अवैध निर्माणों के खिलाफ चालान जारी कर दिया गया है और मामलों में विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि ऐसे सभी मामलों में नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और भविष्य में बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी निर्माण को रोकने के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाए।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण, अवैध औद्योगिक गतिविधियों और बिना अनुमति के हो रहे विकास कार्यों के खिलाफ समय-समय पर निरीक्षण कर प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में सुनियोजित और व्यवस्थित विकास सुनिश्चित हो सके। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी भवन निर्माण से पहले प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराएं और सभी नियमों का पालन करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *