अंकित चौहान, संवाददाता, मुरादाबाद
मुरादाबाद :: देश में गैस की कमी को लेकर विपक्ष भाजपा सरकार पर हमलावर है। सड़क से लेकर संसद तक गैस की मांग पर सरकार को विपक्ष घेर रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया पर नाली की गैस से चाय बनाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गैस पर भाजपा सरकार को घेरते हुए सपा नेताओं ने आज मुरादाबाद की सड़को पर नाले की गैस से चाय बनाने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस दौरान सपा नेताओं ने सड़क किनारे हाथों में चाय के बर्तन और कुल्हड़ लेकर लोगों को नाले वाली गैस से बनी चाय पिलाने की कोशिश की। पूर्व गौ सेवा आयोग के सदस्य ठाकुर राहुल सिंह ने कहा कि मोदी जी की ये टेक्नोलॉजी भी काम नहीं कर रही।

सपा के पूर्व गौ सेवा आयोग के सदस्य थे ठाकुर राहुल सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती गैस की किल्लत के मुद्दे को उठाते हुए प्रतीकात्मक रूप से नाले से निकलने वाली गैस से चाय बनाने का प्रदर्शन किया। ठाकुर राहुल सिंह ने कहा कि जब सरकार के शीर्ष नेता नाले की गैस से चाय बनाने की बात करते हैं, तो आम जनता की समस्याओं का समाधान भी इसी तरह के दावों से नहीं हो सकता। प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने प्रधानमंत्री की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनका आरोप था कि घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ रही है लेकिन सरकार का इस पर कोई ध्यान नहीं है। प्रदर्शन करते हुए सपा नेताओं ने कहा कि जनता आज महंगाई और बेरोजगारी से भी परेशान है, लेकिन सरकार इन मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार को आम लोगों की परेशानियों की याद दिलाने के लिए किया गया है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चाय बनाकर लोगों को पिलाते हुए नज़र आये। वहीं यह अनोखा प्रदर्शन और नाले की गैस से चाय बनाने का तरीका लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में पूर्व गौ सेवा आयोग के सदस्य ठाकुर राहुल सिंह, देवराज सिंह चौहान, विशाल सिंह, वंश सिंह, मो नाजिम, मोहम्मद अकरम, विनय शर्मा के साथ अन्य लोग भी शामिल हुए।
