अंकित चौहान, संवाददाता
मुरादाबाद :: मेयर विनोद अग्रवाल और भाजपा नेता अमित चौधरी की जमीन पर बनी बाउंड्री पर बुल्डोजर चलाकर की गई कार्यवाही के बाद के बाद महापौर विनोद अग्रवाल ने दुखी मन से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने कहा कि 40 वर्षों से पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं लेकिन उसके बाद भी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम लिखे गये भावुक पत्र के बाद भाजपाइयों में भी अपने नेता के लिये सिंपैथी जाग रही है। ऐसे में अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने पार्टी पदाधिकारियों की रक्षा करेंगे या फिर सिर्फ़ उन्हें पार्टी के नाम पर बांधे रहेंगे ये अभी देखना बाकी है। भाजपा मेयर के द्वारा लिखे गए इस पत्र ने पार्टी के पदाधिकारियों को भी झकझोर कर रख दिया है क्योंकि जब जनता से चुने हुये नेताओं के साथ ही ऐसा होगा तो फिर आम कार्यकर्ताओं की तो बात ही क्या ?

पार्टी को दिये 40 साल,, आज की जा रही छवि खराब : मेयर
” मैं बीते 40 सालों से संघ और भारतीय जनता पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता रहा हूं। जिस तरह की कार्रवाई मेरे पर की गई है, उसको लेकर आगामी विधानसभा चुनावों में हम किस तरह से कार्यकर्ताओं के बीच जाएंगे और उनका मनोबल बढ़ाएंगे। मैं आपको ये खत इस आशा और विश्वास के साथ लिख रहा हमं कि आप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के मान सम्मान की रक्षा के लिए जो भी उचित हो वो कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।
बता दें कि 12 मार्च को मुरादाबाद सदर तहसील प्रशासन ने नेशनल हाईवे बाईपास के किनारे जमीन पर बुल्डोजर कार्यवाही की गई। प्रशासन ने इसे सरकारी जमीन बता रहा है लेकिन मेयर विनोद अग्रवाल और भाजपा नेता ऋषिपाल चौधरी के छोटे भाई अमित चौधरी ने इस जमीन को अपनी बताया है। मेयर का दावा है कि यह जमीन सरकारी नहीं बल्कि उनकी है।
वीडियो वायरल होने के बाद ही भाजपा मेयर की जमीन पर बनी बाउंड्री तोड़ी गई
प्रभारी मंत्री अनिल कुमार से सामने भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल ने अपनी बात रखते हुए डीएम के द्वारा फोन ना उठाने की बात कही थी, जिस पर अधिकारियों ने चुटकी लेते हुए कहा था कि आपका फोन बहुत भारी है। इतना सुन सब हंसने लगे थे। ये तब था जब प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक चल रही थी और जनप्रतिनिधियों ने कई बार इससे पहले भी फोन ना उठाने की शिकायत की थी। फिलहाल अब ये वीडियो तेजी से फिर वायरल हो रहा है। इसी वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपाइयों की जमीन पर बनी बाउंड्री को तोड़ने का काम किया था। आनन फानन में की गई ये कार्यवाही अब शक के घेरे में आ रही है।
