सपाईयों ने माल्यार्पण कर कांशीराम जयंती मनाई गई

अंकित चौहान, संवाददाता

बिलारी। बहुजन आंदोलन के महानायक और समाज सुधारक कांशीराम की 92वीं जयंती के अवसर पर क्षेत्र के करसरा गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान कार्यक्रम में शामिल हुए और कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने संबोधन में विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि कांशीराम ने समाज के दबे-कुचले और वंचित वर्गों को जागरूक करने का काम किया। उन्होंने बहुजन समाज को संगठित कर उन्हें उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। उनका जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कांशीराम के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव रेहान पाशा, जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान एडवोकेट, फाजिल मलिक, नेम सिंह जाटव ग्राम प्रधान, धर्म सिंह जाटव पूर्व प्रधान, लवलेश कुमार जाटव, करण सिंह जाटव, राजाराम जाटव, काशीराम जाटव, डालचंद यादव, त्रिवेंद्र यादव, राजेश प्रजापति, नेम सिंह प्रजापति, डॉक्टर दोजी जाटव, रोशन पाल जाटव, एलन मलिक, शकील मलिक, यूनुस , फारूक सेठ, नन्हे सलमानी, अखलाक सलमानी, इकरार मास्टर सलमानी, बृजपाल जाटव, कृष्ण जी जाटव, मल्लू जाटव, महेंद्र दिवाकर, राजेंद्र मौर्य समेत ग्रामीण मौजूद रहे क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन कांशीराम के आदर्शों को अपनाने के संदेश के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *