मुरादाबाद मेयर के आवास पर शयन करेंगे श्री श्री कृष्ण-बलराम जी, धार्मिक संध्या का होगा भव्य आयोजन

मुरादाबाद :: मेयर विनोद अग्रवाल के नया मुरादाबाद स्थित नवनिर्मित भवन में श्री कृष्ण बलराम शोभायात्रा से पूर्व धार्मिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में श्री कृष्ण बलराम जी का शयन कराया जाएगा। इस अवसर पर भव्य और दिव्य भजन संध्या का भी आयोजन होगा। रामगंगा विहार स्थित महापौर आवास पर 21 मार्च की शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में भगवान श्री कृष्ण एवं बलराम जी के भव्य स्वागत के साथ हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होगा। साथ ही नव-निर्मित भवन में भगवान का शयन भी कराया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध वक्ता एवं सुन्दर गोपाल प्रभु जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जो भक्तों को आध्यात्मिक संदेश देंगे।


महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में रॉक बैंड कीर्तन, भावपूर्ण नृत्य, श्री कृष्ण बलराम शोभायात्रा का गुणगान तथा 56 भोग का आयोजन किया जाएगा। रात 9 बजे के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। पब्लिक टीवी इंडिया से बात करते हुए मेयर विनोद अग्रवाल ने बताया कि ये आयोजन महापौर आवास, सेक्टर-12, कोठी नंबर 3, 4, 5, न्यू मुरादाबाद में किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस कार्यक्रम के आयोजक मंडल में महापौर विनोद अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा) एवं अंकुर अग्रवाल सहित समस्त ओम सन्स परिवार शामिल है। सभी ने भक्तों से कार्यक्रम में सपरिवार पहुंचकर भगवान के दर्शन का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *