प्रदूषण और श्रम विभाग के अधिकारियों से उद्योगपतियों की सीधी बातचीत, मिली अहम जानकारी

मुरादाबाद :: लघु उद्योग भारती मुरादाबाद इकाई द्वारा प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी देव कुमार गुप्ता और उप श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट के साथ एक रूबरु बैठक आयोजित की गई। जिसमें निर्यातकों के सामने आ रही परेशानियों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान प्रदूषण विभाग के अंतर्गत सामने आ रही परेशानियों को अधिकारियों के सामने रखा गया। प्रदूषण अधिकारी देव कुमार गुप्ता ने विभागीय नियमों एवं आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए भविष्य में संभावित समस्याओं से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


सभी औद्योगिक इकाइयों को निर्देशित किया गया कि जिन इकाइयों में पानी की खपत अथवा कार्य 10K तक है, उनमें ETP प्लांट, फ्लो मीटर, वेब कैमरा एवं ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य है। निर्देशों का पालन न करने वाली इकाइयों के विरुद्ध निरीक्षण के दौरान कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया जा सकता है। सभी इकाइयों को 31 मार्च 2026 तक इन व्यवस्थाओं को पूर्ण करने हेतु कहा गया है, क्योंकि आगामी माह थर्ड पार्टी द्वारा सर्वे एवं निरीक्षण किया जाएगा। बैठक में औद्योगिक इकाइयों द्वारा श्रम विभाग से संबंधित आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर श्री दीप्तिमान भट्ट जी ने विभागीय नियमों की जानकारी एवं आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की तथा भविष्य में संभावित समस्याओं से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।


इसके अतिरिक्त, सरकार द्वारा जारी नई योजनाओं एवं नियमावली की जानकारी दी गई तथा उन पर विस्तार से चर्चा कर समझाया गया। यह भी बताया गया कि इन योजनाओं का लाभ किस प्रकार इकाई संचालक अपने यहाँ कार्यरत कर्मचारियों को प्रदान कर सकते हैं एवं स्वयं भी इनका लाभ उठा सकते हैं। पहले की तुलना में अब काफी परिवर्तन आया है और प्रक्रियाओं को अधिक सरल व सुगम बनाया गया है।


बैठक में अजय गुप्ता उर्फ जिम्मी, प्रदेश उपाध्यक्ष, अमित अग्रवाल,प्रदेश महासचिव, अंशुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मेरठ संभाग, हेमंत जुनेजा, मंडल अध्यक्ष, अतुल भूटानी, मंडल उपाध्यक्ष, रचित अग्रवाल, इकाई अध्यक्ष, अमित कपूर, इकाई महासचिव, हिमांशु बंसल, इकाई कोषाध्यक्ष, हेमंत अग्रवाल, राकेश ढल्ल, नीरज रस्तोगी, गौरव ओहरी, रुचिर अग्रवाल, सचिन कपूर, मनु अरोड़ा, हिमांशु मेहरा, गुलशन सिक्खा, राजेश लोहिया, रितेश खन्ना, सुबोध शारदा, मनु सिंघल,अनूप गुप्ता, अभिनव अग्रवाल, कपिल छाबड़ा, समर्थ अग्रवाल, तरुण महाजन सहित सदस्य उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *