संसद तक पहुँची मुरादाबाद की नारी शक्ति, लोकतंत्र को करीब से समझा

दिल्ली :: मुरादाबाद शहर की प्रगतिशील उद्यमी महिलाओं के संगठन यस वंडर विमेंस ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए संसद भवन का प्रेरणादायक दौरा किया। इस पहल का नेतृत्व संगठन की डायरेक्टर एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने किया। उनके प्रयासों से मुरादाबाद से 72 से अधिक महिलाओं का एक साथ संसद भवन पहुँचना अपने आप में एक गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण बन गया।


इस दौरान महिलाओं को देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नजदीक से समझने का अवसर मिला। उन्होंने दर्शक दीर्घा से संसद की कार्यवाही को देखा और विशेष सत्र को सुना। यह अनुभव उनके लिए न केवल यादगार रहा, बल्कि लोकतंत्र की गहराई को समझने का एक सशक्त माध्यम भी बना। दौरे के दौरान महिलाओं ने विधायी प्रक्रिया, नीतियों के निर्माण और राष्ट्रीय मुद्दों पर होने वाली चर्चाओं को करीब से जाना। इस अवसर पर प्रिया अग्रवाल ने कहा कि यह भ्रमण महिलाओं के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी बताया कि मुरादाबाद की महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं।


इस खास मौके पर महिलाओं को ओम बिरला से मिलने का अवसर भी मिला। उन्होंने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है और राष्ट्र निर्माण में उसका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की सफलता में ईपीसीएच के अध्यक्ष नीरज खन्ना और राकेश कुमार का विशेष योगदान रहा। यह यात्रा न केवल मुरादाबाद के लिए गर्व का विषय बनी, बल्कि महिला सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत कर गई।

इस विशेष भ्रमण में डायरेक्ट प्रिया अग्रवाल जी,आई.ई. एम. एल के अध्यक्ष राकेश कुमार, ई.पी.सी.एच के अध्यक्ष नीरज खन्ना, अवधेश चंद्र अग्रवाल,सोनल अग्रवाल, रीना मल्होत्रा, रुपाली अग्रवाल, राधिका विच, मीतू खन्ना, सोनिया अग्रवाल,रिचा अग्रवाल,सारिका खंडेलवाल, सोनम अग्रवाल,चेतली गुप्ता,गुंजन गुप्ता,तान्या भाटिया,पूजा अग्रवाल, उदय अग्रवाल, गीतिका अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *