परिवहन मंत्री से मिल राजपाल बोले: ठाकुरद्वारा को मिले आधुनिक बस स्टैंड जिसका नाम हो “पृथ्वीराज चौहान” बस अड्डा

लखनऊ ::  जनपद मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़े बस स्टैंड को पुनः संचालित कराने की मांग परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से की गई है। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल चौहान ने एक पत्र सौंपते हुए मांग की है कि ठाकुरद्वारा में लंबे समय से रोडवेज बस स्टैंड बंद पड़ा है जिसे सैटेलाइट बस स्टैंड में परिवर्तित करते हुए पुनः सुचारू करने की आवश्यकता है। बस स्टैंड को सुचारू करते हुए परिवहन मंत्री से बस का नाम पृथ्वीराज चौहान के नाम पर रखने की मांग की है। भाजपा नेता राजपाल सिंह चौहान ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। राजपाल सिंह चौहान ने बताया कि ठाकुरद्वारा क्षेत्र में पहले से स्थापित सैटेलाइट बस स्टैंड वर्षों से बंद पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड के संचालन से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के व्यापार और आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा।


पत्र में उन्होंने परिवहन मंत्री से मांग की है कि वर्तमान बस स्टैंड को आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनः शुरू कराया जाए। साथ ही बस स्टैंड का नाम “पृथ्वीराज चौहान बस स्टैंड” रखकर क्षत्रिय समाज को सम्मान देने की भी अपील की गई है।
राजपाल सिंह चौहान ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान के नाम पर बस स्टैंड का नामकरण होने से क्षेत्र की जनता में सकारात्मक संदेश जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार जनहित को देखते हुए इस मांग पर शीघ्र निर्णय लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *