भाजपा नेता ने लगाये नगर निगम पर गम्भीर आरोप, सवालों के घेरे में महापौर विनोद अग्रवाल ?

मुरादाबाद :: नगर निगम मुरादाबाद कभी महापौर विनोद अग्रवाल के लिए सुर्खियों में रहता है तो कभी निगम अपनी कार्यशैली के लिये, लेकिन इस बार भाजपा के नेता ने नगर निगम पर एक बार फिर वीडियो वायरल करके सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। भाजपा नेता का कहना है कि उनकी पत्नी के वार्ड में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करके कार्य किये गए। जिसकी शिकायत महापौर से लेकर नगर निगम के अधिकारियों तक कर दी गई लेकिन फिर भी कोई हल नहीं निकला।

लगभग 48 मिनट के वीडियो में भाजपा नेता ने अपनी पिछले 3 साल की पीड़ा सम रख दी। कमी से लेकर भ्रष्टाचार और निर्माण विभाग में टेंडर से लेकर कमीशन का खेल तक का पूरा चिट्ठा खोलकर रख दिया। घटिया सामग्री से क्षेत्र में निर्माण की शिकायत पर जेई और एई तक का शामिल होना और निर्माण में टेंडर के खेल को भी उजागर किया है। भाजपा नेता की इस पीड़ा ने एक बार फिर सभी को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद राजनैतिक गलियारों में खलबली मची हुई है।

नगर निगम के ज्यादातर वार्डों में सड़क – नाली निर्माण में घटिया सामग्री या फिर थोड़ा बहुत काम होने के बाद पूरी फाइल का पेमेंट होना जैसे गंभीर आरोप भी हैं। इन शिकायतों को महापौर के समक्ष रखने के बाद भी लुटेरे ठेकेदार या भ्रष्ट जेईयों पर ना कोई एक्शन हुआ और ना ही महापौर ने कोई ठोस कदम ही उठाया। ऐसे भी आरोप लगे हैं।

वहीं भाजपा संगठन में पदाधिकारी बने लोग भी नगर निगम से तनख्वा लेकर मौज काट रहे हैं। ये ऐसे लोग हैं जो महापौर परिवार के करीबी है जिसका फायदा ऐसे लोगों को मिल रहा है। घर में बैठकर ही नगर निगम से हर माह तनख्वाह उठा रहे हैं।

 

 

ख़बर अपडेट हो रही है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *