जोनल टैक्स बार एसोसिएशन की नई कमेटी निर्विरोध गठित, अनुज गुप्ता बने महासचिव सैयद आरिफ अली अध्यक्ष

मुरादाबाद :: जोनल टैक्स बार एसोसिएशन मुरादाबाद की साधारण सभा शुक्रवार को संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता राकेश कुमार शर्मा ने की तथा संचालन महासचिव दीपक अग्रवाल ने किया। सभा के प्रारंभ में गत चुनावी सभा तथा पिछली साधारण सभा पढ़कर सुनाई गई जिसको सर्वसम्मति से पास किया गया। उसके उपरांत सत्र 2025-2026 में नए सदस्यों के द्वारा सदस्यता ग्रहण करने पर उनको सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सत्र 2025-2026 में संकाय में विशिष्ट योगदान हेतु राजदीप गोयल, अनुज गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, हर्षित रस्तोगी, विपिन कुमार, अभिषेक चांदना, रोहित हरि अग्रवाल, प्रतीक गोयल, अमित वर्मा, संजीव माहेश्वरी जी आदि को महासचिव तथा अध्यक्ष के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


ऑडिटर मनीष गुप्ता एवं अनुज गुप्ता के द्वारा संकाय के आय व्यय से संबंधित ऑडिट रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई। महासचिव दीपक अग्रवाल के द्वारा सत्र 2025-2026 में किए गए कार्यों से संबंधित अपनी रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई इसके पश्चात अध्यक्ष के द्वारा संबोधन दिया गया तत्पश्चात सत्र 2026-2027 की चुनावी प्रक्रिया के लिए महासचिव दीपक अग्रवाल के द्वारा एल्डर कमेटी को मंच पर आमंत्रित किया गया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन संजीव माहेश्वरी एवं सदस्य संजीव भटनागर  के द्वारा बताया गया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 6 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे जिसमें एक नामांकन पत्र अपनी अहर्ता पूर्ण न होने के कारण रद्द कर दिया गया था बाकी पांच प्रार्थना पत्र संपूर्ण पाए जाने पर उनको स्वीकार कर लिया गया। एक पद के लिए एक ही आवेदन आये थे अतः उक्त के क्रम में अध्यक्ष सैयद आरिफ अली ,महासचिव अनुज गुप्ता ,उपाध्यक्ष शाहवेज़ मलिक एवं विपुल कुमार अग्रवाल ,संयुक्त सचिव मनीष गुप्ता ने अपने पर्चे दाखिल किए थे उक्त पदों पर अन्य कोई भी नामांकन ना आने की स्थिति में सभी लोग निर्विरोध निर्वाचित हुए।

एल्डर कमेटी के अध्यक्ष के द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष सैयद आरिफ अली को शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात सैयद आरिफ अली के द्वारा महासचिव अनुज गुप्ता तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राहुल सिंह  उपाध्यक्ष पद पर विपुल अग्रवाल, शाहवेज़ मलिक, संयुक्त सचिव पद पर मनीष गुप्ता, आकाश गुप्ता, ताबिश जमाल कोषाध्यक्ष पद मनीष कालरा, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य रोहित हरी अग्रवाल, कमल कुमार सिंह, मुकेश कुमार सैनी, अजय अग्रवाल, कनिष्ठ कार्यकारिणी देवराज सिंह चौहान, हिमांशु नेगी, तारिक़ अज़ीम, तिर्वेनी शंकर आदि को शपथ दिलाई गई।

नवनियुक्त अध्यक्ष सैयद आरिफ अली के द्वारा रिक्त पदों पर अन्य सदस्य नामित किए गए | इस अवसर पर संजीव बिहारी भटनागर,  सैयद आरिफ अली, दीपक अग्रवाल, ताबिश जमाल, दीपक कुमार गुप्ता, वैभव गुप्ता, शलभ अग्रवाल, नौशाद अहमद, आकाश गुप्ता, प्रतीक गोयल, जावेद मलिक, शाहिद हुसैन, तरीक अज़ीम आदि सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *