दिव्य लोक आश्रम में गूंजा सेवा, संस्कार का अभियान, नई कार्यकारिणी की पहली बैठक

मुरादाबाद :: विश्व जागृति मिशन मुरादाबाद मंडल की नव-नियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक आज मुरादाबाद स्थित दिव्य लोक आश्रम में आयोजित की गई। बैठक में सुधांशु जी महाराज के निर्देश पर गठित नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का शुभारंभ मंगलाचरण और गुरुवंदना के साथ हुआ। बैठक में सेवा संकल्प अभियान को आगे बढ़ाने के लिये कार्यकारिणी ने धर्म, ज्ञान और सद्भाव के मार्ग पर चलते हुए समाज को जागृत करने हेतु चर्चा की गई। तो वहीं आश्रम, गौशाला, गुरुकुल, औषधालय को लेकर बैठक में सभी ने अपने विचार रखे। तो वहीं गुरुवाणी का प्रचार को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें कहा गया कि सुधांशु जी महाराज के विचारों और सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया जाएगा और अभियानों को आगे बढ़ाया जाएगा।

इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष रचित अग्रवाल ने संबोधन में कहा कि यह पद, सेवा का अवसर है और सभी वरिष्ठ साथियों के मार्गदर्शन से मिशन के कार्यों को नई ऊँचाइयों तक ले जाया जाएगा। इस अवसर पर बैठक का संचालन प्रवीण कुमार के द्वारा किया गया। आयोजित बैठक में कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने एकता, समर्पण और निःस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करने का प्रण लिया।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने बताया कि सुधांशु जी महाराज के द्वारा निर्देश दिया गया है कि गुरुकुल की स्थापना कर अगली पीढ़ी को संस्कृति के प्रति शिक्षा देकर भविष्य को आगे बढ़ाये जाने का अभियान तेज हो। संरक्षण राकेश अग्रवाल, अध्यक्ष रचित अग्रवाल, महासचिव अभिनव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आर के गंगवार, प्रवीण कुमार अग्रवाल, राजेन्द्र भंडाउला, विवेक शर्मा, राखी रस्तोगी, रणवीर सिंह, विनोद भाटनागर, गंगाराम, हरि शंकर, सुधांशु अग्रवाल, मुनेश चौधरी, मदन गोपाल वर्मा, अरुण अग्रवाल, राकेश मंगला,यह सभी बैठक में उपस्थित रहे। दिल्ली मुख्यालय से प्रतिनिधित्व प्रियाशु जी का रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *