भूपेन्द्र सिंह चौधरी के मंत्री बनने पर क्षेत्र के नेताओं का बढ़ा कद

लखनऊ :: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में चौधरी भूपें मं सिंह को कैबनेट मंत्री बनाए जाने के बाद मुरादाबाद समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यालयों से लेकर उनके पैतृक गांव तक जश्न का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।

भाजपा कार्यालय के साथ ही अन्य स्थानों पर कार्यकर्ता देर रात तक जश्न मनाते रहे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुरादाबाद समेत कई जिलों से भाजपा नेता पहुंचे। नगर विधायक रितेश गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, एमएलसी डा. हरिसिंह ढिल्लो, जिला मंत्री अभिषेक चौबे, भूपेन्द्र सिंह चौधरी के बेटे शुभम चौधरी, पत्नी निशि चौधरी समेत परिवार और समर्थकों ने समारोह में भाग लिया। जैसे ही भूपेन्द्र सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली, वहां मौजूद समर्थकों और स्वजन में खुशी की लहर दौड़ गई।

समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और भूपेन्द्र सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए। मुरादाबाद में सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर भी दिनभर समर्थकों की भीड़ रही। मंत्री के पैतृक गांव में भी ग्रामीणों ने खुशी मनाते हुए आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटीं। ग्रामीणों का कहना था कि गांव का बेटा प्रदेश सरकार में पहुंचा है जिसने गांव के साथ साथ मुरादाबाद का मान बढ़ाया है। भाजपा महानगर कार्यालय पर भी ढोल-नगाड़ों की थाम पर कार्यकर्ता झूमते हुए नजर आए। भाजपा नेताओं ने कहा कि चौधरी भूपेन्द्र सिंह का मंत्रिमंडल में शामिल कैबिनेट मंत्री बना है, जिससे पूरे क्षेत्र होना। मुरादाबाद ही नहीं बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

मुरादाबाद से लखनऊ पहुंच चौधरी भूपेंद्र सिंह को दीं बधाई

भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पाल और महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने लखनऊ पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया और चौधरी भूपेन्द्र सिंह को शुभकामनाएं दीं। महानगर इकाई की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया गया। नेताओं ने कहा कि पार्टी ने एक कर्मठ और जमीन से जुड़े नेता को बड़ी जिम्मेदारी देकर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमित जायसवाल ने कहा कि भूपेन्द्र सिंह चौधरी हमेशा से जमीन से जुड़े कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक जैसे बड़े पदों पर रहने के बावजूद भूपेन्द्र सिंह ने कभी सामान्य कार्यकर्ताओं से दूरी नहीं बनाई। यही कारण है कि संगठन में उन्हें एक सहज और उपलब्ध नेता के रूप में देखा जाता है।

कार्यकर्ताओं में दिखा जोश, बोले संगठन को मिली मजबूती

भाजपा विदेश संपर्क विभाग के कार्यकर्ताओं ने भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक राजेश सूर्या के नेतृत्व में खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटते हुए कहा कि भूपेन्द्र सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और जाट समाज को भाजपा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि उनके नेतृत्व में भाजपा ने प्रदेश में नई राजनीतिक ऊंचाइयां हासिल कीं। इस दौरान भाजपा महानगर महामंत्री विशाल त्यागी, शम्मी भटनागर, अमित शर्मा, गेत्रपाल सिंह, आदेश चौधरी, सुनीता शर्मा, दीक्षांत चौधरी, अश्विनी शर्मा,, कंपिल गुप्ता, द्रोपा देवी, सुमित ठाकुर, बबलू श्रीवास्तव, सोमपाल प्रजापति, महेंद्र सिंह बब्बू, कशिश चौहान, पूर्णिमा खन्ना, सिमरन कौर, भरत टंडन और अर्चित गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए भूपेन्द्र सिंह को बधाई दी।

जाट समीकरणों को साधने के लिए चौधरी भूपेंद्र सिंह को बनाया गया था प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा हाईकमान ने भूपेन्द्र सिंह चौधरी को अगस्त 2022 में भाजपा नेतृत्व ने उन्हें उत्तर प्रदेश में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। कारण यह है कि पश्चिमी यूपी की 70 विधानसभा सीटों में करीब 45 जाट बहुल माना जाता है। यह नियुक्ति सिर्फ संगठनात्मक फैसला नहीं थी, बल्कि पश्चिम यूपी के जाट समीकरणों को साधने की रणनीति भी मानी गई। उनके नेतृत्व में भाजपा ने निकाय चुनावों और कई उपचुनावों में मजबूत प्रदर्शन किया। हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन ने पश्चिम यूपी में भाजपा को कड़ी चुनौती दी, लेकिन इसके बावजूद पार्टी नेतृत्व का भरोसा भूपेन्द्र चौधरी पर कायम रहा। भाजपा के अंदर उन्हें ऐसा नेता माना जाता है, जो मुश्किल राजनीतिक परिस्थितियों में भी संगठन को टूटने ‘नहीं देता। इसीलिए भूपेन्द्र सिंह के लिए राजनीति में आगे बढ़ने का रास्ता बनता गया।

भूपेंद्र चौधरी की ताजपोशी से बदलेगा सियासी गणित, कई नेताओं की बढ़ी अहमियत

उत्तर प्रदेश की राजनीति में पश्चिमी क्षेत्र हमेशा से राजनीति का सबसे अहम रणक्षेत्र माना जाता है। ऐसे में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल में सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद जिन विरोधियों ने यह मान लिया था कि संगठन में भूपेन्द्र चौधरी का प्रभाव कमजोर पड़ जाएगा, उन्हें अब सत्ता के नए समीकरणों ने मायूस कर दिया है। भूपेन्द्र चौधरी लंबे समय से पश्चिमी यूपी में भाजपा संगठन के प्रभावशाली चेहरों में गिने जाते रहे हैं। जाट राजनीति, संगठन पर पकड़ और दिल्ली तक मजबूत पहुंच ने उन्हें भाजपा की रणनीति का अहम खिलाड़ी बनाए रखा। अब कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उनका राजनीतिक कद और बढ़ा है, जिसका सीधा असर 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर दिखाई देगा।

मुरादाबाद और क्षेत्रीय नेताओं की अब मजबूत हुई पकड़

भूपेन्द्र चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद सबसे ज्यादा हलचल मुरादाबाद मंडल में देखी जा रही है। यहां भाजपा के कई नेता अब खुद को मजबूत मान रहे हैं। कई नेता जिन्होंने जनता का सम्मान मिलने के बाद प्रशासनिक मशीनरी को अपनी गिरफ्त में ले लिया था, उनके चेहरों की मुस्कान गायब हो गई है। मुरादाबाद की सक्रिय एक महिला नेत्री को नई ताकत मिली है। ग्रामीण क्षेत्र में उनकी सक्रियता और भूपेन्द्र चौधरी से करीबी रिश्तों को देखते हुए उन्हें सियासी लाभमिलना तय है। नगर विधायक रितेश गुप्ता को भूपेन्द्र चौधरी का है। संगठन से लेकर सरकार तक उनकी पकड़ पहले ही मंजबूत मानी जाती रही है। अब भूपेन्द्र चौधरी के मंत्री बनने के बाद उनका प्रभाव और बढ़ने की चर्चा शुरू हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *